रायबरेली- पक्षियों को पानी पिलाने के लिए मिट्टी के वितरित किये गए जलपात्र
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली;खुशी सेवा संस्थान ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पक्षियों को पानी पिलाने के लिए मिट्टी के जलपात्र वितरित किए गए और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष विमलेश मिश्रा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
संस्थान के अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मनुष्य अपनी बात कह सकता है, लेकिन जानवर और पक्षी नहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान नियमित रूप से पक्षियों को पानी पिलाने का कार्य करता है।
इसी क्रम में, उन्होंने सभी समाजसेवी और कार्यकर्ताओं को पक्षियों के लिए मिट्टी के जलपात्र वितरित किए। मिश्रा ने सभी से अपील की कि वे हमेशा जानवरों और पक्षियों को पानी पिलाएं।
खुशी सेवा संस्थान द्वारा समाज में अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें वर्षा सिंह चौहान, मधु सिंह, वंदना शुक्ला, सीमा सोनी, शिवानी सोनी, अनुराधा मिश्रा, राजकुमारी सिंह, बबीता शुक्ला, लक्ष्मी सोनी, उमा सिंह, रेखा, रश्मि अवस्थी, प्रतिमा वर्मा, रेखा सिंह, सरिता त्रिपाठी, प्रिया शर्मा, अर्चना बाजपेई और डॉ. सरोज सिंह शामिल थीं।

rexpress 