रायबरेली पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

रायबरेली पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के करनपुर कुंदनगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप लगाते हुए युवक द्वारा किया गया हंगामा अब चर्चा का विषय बन गया है। मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल की माप कराते हुए युवक कर्मचारियों से सवाल-जवाब करता दिखाई दे रहा है। विदित हो कि खैरहनी निवासी दिव्यांशु जायसवाल उर्फ जीतू ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पल्सर बाइक में रिजर्व पेट्रोल भरवाने करनपुर कुंदनगंज स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा था। आरोप है कि पंप कर्मचारियों ने उसकी बाइक में 17.68 लीटर पेट्रोल डाले जाने की बात कही। बाइक की टंकी की क्षमता को देखते हुए उसे संदेह हुआ तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद युवक ने मौके पर ही बाइक की टंकी खुलवाकर पेट्रोल की माप कराई। आरोप है कि माप में टंकी में मात्र 16 लीटर पेट्रोल निकला। घटतौली सामने आने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों के पसीने छूट गए। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारियों ने अभद्रता की।साथ ही पंप प्रबंधक अवनीश सिंह द्वारा फोन व क्षेत्र के अन्य लोगों के माध्यम से मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पीड़ित ने संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्यवाही कर पंप को सील किए जाने की मांग की है।