रायबरेली-बिजली नहीं तो बवाल होगा” भीषण गर्मी में फूटा लोगों का गुस्सा, सपा विधायक संग पावर हाउस पर उमड़ा जनसैलाब

रायबरेली-बिजली नहीं तो बवाल होगा” भीषण गर्मी में फूटा लोगों का गुस्सा, सपा विधायक संग पावर हाउस पर उमड़ा जनसैलाब

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरांवा / महाराजगंज रायबरेली। भीषण गर्मी और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आखिरकार लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया। बछरांवा और महाराजगंज क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी के विधायक श्याम सुंदर भारती के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण और सपाई कार्यकर्ता स्थानीय पावर हाउस पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। “बिजली दो, राहत दो”, “जनता परेशान, अधिकारी बेखबर” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घंटों बिजली गायब रहने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गांवों में पानी का संकट गहरा गया है, पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, जबकि व्यापारी और किसान भी भारी नुकसान झेल रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान विधायक श्याम सुंदर भारती ने सरकार और बिजली विभाग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भीषण गर्मी में आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी, तो आंदोलन सड़क से लेकर चक्का जाम तक पहुंचेगा। ग्रामीणों ने जर्जर तार, खराब ट्रांसफार्मर और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर भी अधिकारियों को घेरा। हालात बिगड़ते देख बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुधारने और रोस्टर के अनुसार बिजली देने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन तो खत्म हो गया, लेकिन जाते-जाते सपाइयों ने  अधिशासी अभियंता संदीप कुमार को तीन चौधरी ज्ञापन सौपकर साफ कर दिया कि अगर वादे पूरे नहीं हुए, तो अगली लड़ाई और बड़ी होगी।