रायबरेली बछरावां क्षेत्र में नकली दवाओ की कालाबाजारी की शिकायत पर मेडिकल एजेंसी हुई सीज
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित एक मेडिकल एजेंसी में नकली दवाओ की कालाबाजारी को लेकर एक सप्ताह पूर्व शिकायत की गई थी। जिसके पश्चात मेडिकल एवं ड्रग्स विभाग की टीम ने उक्त एजेंसी पर पहुंचकर दवाओ के छह नमूने रिजर्व किए थे और उनकी जांच शुरू की। परंतु बुधवार की दोपहर पुनः उक्त मिश्रा मेडिकल एजेंसी पर ड्रग्स विभाग की एक टीम पहुंची, जिसमें कानपुर जनपद के ड्रग्स इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह, प्रतापगढ़ जनपद के ड्रग्स इंस्पेक्टर शिवकुमार नायक व रायबरेली जनपद ड्रग्स इंस्पेक्टर अरविंद कुमार मौजूद रहे। उक्त टीम के द्वारा पुनः उस मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी करते हुए आठ नमूने रिजर्व किए गए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया। उक्त अधिकारियों के द्वारा उक्त मेडिकल एजेंसी को सीज कर दिया गया। उक्त अधिकारियों के द्वारा मेडिकल एजेंसी पर की गई इस सख्त कार्यवाही से क्षेत्र के मेडिकल संचालको में हडकंप मचा हुआ है।

rexpress 