रायबरेली-दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो घायल, एक गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय नगर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल बाइक सवार मुकेश पुत्र गया प्रसाद निवासी न्यू पटेल नगर मजरे विशुनपुर अपनी बाइक पर सवार होकर उक्त मार्ग होते हुए अपने घर की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार आदर्श पुत्र विनय कुमार निवासी ओम नगर की बाइक व मुकेश की बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह दोनों हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात मुकेश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 