रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई विभाग की कार्ययोजना एवं प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित सिंचाई परियोजनाओं, नहरों की सफाई, तटबंधों की मरम्मत एवं जल निकासी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु समय से पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाए तथा नहरों एवं राजवाहों की सफाई कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने तटबंधों की सतत निगरानी रखने एवं संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।    उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जनपद में सिंचाई एवं जल प्रबंधन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अभियंता सिंचाई सुशील यादव, अधि०अभि० रमाशंकर राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।