रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों का उत्पात: महिला समेत कई लोगों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों का उत्पात: महिला समेत कई लोगों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद स्थित मस्तान नगर में दबंगों द्वारा मारपीट और उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने महिला शबनम समेत कई लोगों पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पीड़ितों का कहना है कि घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़ित पक्ष के लोगों को ही चौकी में बैठा लिया। वहीं, आरोपित शकील और उनके परिजनों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उन पर समझौता करने और उल्टे कार्रवाई किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोग निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।