रायबरेली-परदेश से कमाकर घर वापस लौट रहा अधेड़ रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

रायबरेली-परदेश से कमाकर घर वापस लौट रहा अधेड़ रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता
रायबरेली-परदेश से कमाकर घर वापस लौट रहा अधेड़ रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-परदेस से कमाकर घर वापस लौट रहा अधेड़ रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, काफी खोजबीन के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई, बेटे ने कोतवाली पहुंचकर पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी है।

 क्षेत्र के गाँव बटऊआपुर मजरे कोटिया चित्रा निवासी अंकित कुमार का कहना है कि उसके पिता यशवंतलाल को गाँव का एक युवक एक माह पूर्व काम दिलाने के लिए गुजरात प्रान्त के अहमदाबाद शहर ले गया था, जहां से 29 अगस्त को पिता के साथ घर के लिए निकला और 30 अगस्त दोपहर तक पिता से उसकी बातचीत भी हुई,31 अगस्त सुबह गाँव का युवक पिता के सामान को लेकर घर पहुंचा और पिता के रास्ते में लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद से पिता का मोबाइल फोन भी बन्द है, रविवार को अंकित ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।