रायबरेली-अवैध कब्जा कर रहे दबंग युवक को मना करने पर प्रधान प्रतिनिधि को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी,,,,

रायबरेली-अवैध कब्जा कर रहे दबंग युवक को मना करने पर  प्रधान प्रतिनिधि को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी,,,,
रायबरेली-अवैध कब्जा कर रहे दबंग युवक को मना करने पर  प्रधान प्रतिनिधि को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे दबंग युवक को मना करने पर अपटा हत्याकांड का हवाला देते हुए प्रधान प्रतिनिधि को फोन पर जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित के पास धमकी देने का ऑडियो भी मौजूद हैं, कोतवाली में मामले की तहरीर देकर पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है।
प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रहमौली निवासी मनोज कुमार त्रिपाठी जो वर्तमान में प्रतापगढ़ जनपद के कालाकांकर ब्लाक की वाजिदपुर ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करते है,उनका कहना है कि उन्होंने दस वर्ष पूर्व ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के भवानीदीनपुर मजरे मुरारमऊ ग्राम पंचायत में जमीन खरीदी थी, जिस पर पड़ोसी गांव लबेदवा निवासी पूर्व प्रमुख के भतीजे द्वारा उस जमीन पर मंगलवार को राख डालकर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है


 और उनकी कुछ ईंटे वहां पड़ी थी उसे वो उठा ले गये, जानकारी होने पर जब हमने फोन करके अवैध कब्जा करने से रोका तो आरोप है कि वर्ष 2017 में अपटा गांव में हुए जघन्य हत्याकांड का हवाला देते हुए उसने कहा कि पांच लोगों को मारा है तुम्हें भी मार देंगे, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हमारे पास मौजूद है, पीड़ित ने बुधवार की शाम कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञात हो कि धमकी देने वाला युवक अपटा हत्याकांड के आरोपी राजेंद्र यादव का पुत्र व अपटा हत्याकांड के साजिश रचने वाले रोहनियां ब्लाक के पूर्व प्रमुख शिवकुमार यादव का भतीजा है, वर्तमान में दोनों आरोपी जमानत पर रिहा चल रहे हैं।