Raibareli-माॅडल के माध्यम से भूकंप की आहट और सौर ऊर्जा के सदुपयोग को बताया राइजिंग चाइल्ड स्कूल के बच्चों ने*

Raibareli-माॅडल के माध्यम से भूकंप की आहट और सौर ऊर्जा के सदुपयोग को बताया राइजिंग चाइल्ड स्कूल के बच्चों ने*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अखिल श्रीवास्तव


राइजिंग चाइल्ड स्कूल के बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी*

रायबरेली -शहर के प्रभुटाऊन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल मे वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन दयावती मोदी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या प्रेरणा श्रीवास्तव एवं जुविनाइल अदालत की सदस्य अमिता खुबेले द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में रुचि खुबेले भी शामिल हुईं। कार्यक्रम मे आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर राइजिंग चाइल्ड की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट द्वारा अतिथियोँ के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा चार से आठ के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित भी किया। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए जिसमें वोलकैनो, पिनहोल कैमरा, हाइड्रोलिक लिफ्ट, इंसुलेटर, मिनी रोबोट, भूकंप अलार्म, रेन डिटेक्टर, मिसाइल लॉन्चर, वॉटर हार्वेस्टिंग, वॉटर साइकिल, सोलर सिस्टम जैसे अनेकों विषयों पर मॉडल बनाकर उसको प्रदर्शित भी किया। विज्ञान प्रदर्शनी की प्रतियोगिता की निर्णायक प्रेरणा श्रीवास्तव ने राइजिंग चाइल्ड स्कूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओ तथा विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना किया तथा विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। अमिता खुबेले ने कहा कि विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। बच्चों को प्रेरित करते हुए प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने कहा आज आविष्कार का समय है और बच्चों को नए प्रयोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मानवी, आराध्या, शाज़ेब, श्रेष्ठा, अर्नव, आरुष, तन्वी, अक्षत, दिव्यांश, आलिया, शिवांश, प्रतीक, अक्षिता, अनुप्रिया और अमृत के बनाए विज्ञान मॉडल की सभी ने सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन सारा खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र नाथ हरि, सादिया, महिमा, स्मृति, स्वालेहा, शालिनी, आयुषी, अजय, अदिति, ऐना, प्रतीक्षा, आकांक्षा, प्रेमलता, अमित, नित्या, अंजलि, अशफिया, गरिमा, ईशा, कहकशा, मंतशा, नेहा, मोनिका, नशरा, प्रार्थना, प्रियंका, रमसा, रेखा, रूपाली, सोनम, श्रुति, जेबा, श्रेया, तौफीक, कैफ, शिल्पी, ममता, शिवली का सहयोग सराहनीय रहा।