रायबरेली-पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पहुंचे सलाखों के पीछे

रायबरेली-पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पहुंचे सलाखों के पीछे

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647


गुरबक्शगंज रायबरेली। वादिनी द्वारा दिनांक 12 मार्च 2026 को थाना गुरबक्शगंज पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसके भाई को उसके ससुरालीजन आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। दिनांक 11 मार्च 2026 को वादिनी का भाई अपनी पत्नी अंजू पुत्री श्यामलाल को उसके मायके ग्राम व पोस्ट अटौरा बुजुर्ग थाना गुरबक्शगंज छोड़ने गया था। वहां से वापस आने पर पत्नी अंजू व उसके घर वालों से परेशान होकर उसके भाई ने गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर  मुकदमा अपराध संख्या 71/2026 धारा 108 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 15 मार्च 2026 को विवेचना के क्रम में उक्त मुकदमा अपराध संख्या की तरमीमी धारा 103(1)/238 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण अंजू उर्फ रामादेवी पुत्री श्यामलाल निवासी अटौरा थाना बुजुर्ग थाना गुरबक्शगंज (पत्नी) एवं विनोद पुत्र श्यामलाल निवासी अटौरा बुजुर्ग थाना गुरबक्शगंज जनपद रायबरेली (साला) को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त एवं अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सुमित श्योरान, मुख्य आरक्षी महेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी अर्जुन सिंह, महिला आरक्षी ज्योति दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।