ऊंचाहार:सड़क दुर्घटना के बाद युवक की मौत, परिजनों में कोहराम,,,,

ऊंचाहार:सड़क दुर्घटना के बाद युवक की मौत, परिजनों में कोहराम,,,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के दिलमनपुर नहर पुलिया के पास शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने रविवार को एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में कुल पांच लोग घायल हुए थे। उन्हीं घायलों में से एक, दिलमनपुर निवासी धीरेन्द्र कुमार को शुरुआत में मामूली चोटें महसूस हुई थीं, जिसके कारण उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया।
हालांकि, रविवार की सुबह अचानक धीरेन्द्र की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख ग्राम प्रधान विजय विश्वकर्मा और परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने धीरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।