रायबरेली;खतरनाक हादसों का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है खैरहनी गांव

रायबरेली;खतरनाक हादसों का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है खैरहनी गांव

-:विज्ञापन:-





हाईवे किनारे कतारो में खड़े बड़े वाहन बनते हैं दुर्घटना का कारण

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खैरहनी गांव को अगर दुर्घटना का केंद्र बिंदु कहा जाए तो कतई गलत नहीं होगा, क्योंकि इस जगह पर दो पेट्रोल पंप स्थित है, जिनके पास हाईवे किनारे रात में ही बड़े वाहन लंबी कतारों में खड़े हो जाते हैं, जो दुर्घटना का कारण बनते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह  अपनी चार पहिया गाड़ी से बनारस से लखनऊ जा रहा एक परिवार उक्त स्थान पर उस समय  हादसे का शिकार हो गया, जब  खैरहनी गांव के पास एस एस पेट्रोल पंप के निकट अत्यधिक कोहरे के कारण हाईवे मार्ग के किनारे खड़े एक ट्रक में उनकी गाड़ी पीछे से जा टकराई, गनीमत यह रही की गाड़ी के अंदर बैठे सभी लोगों को मामूली चोटे आई और गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के पश्चात ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल उक्त चार पहिया वाहन सवार घायलों का इलाज पास में स्थित निजी अस्पताल में कराया गया है। इसके पश्चात वह अपनी दूसरी गाड़ी मंगाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। लेकिन सोचनीय विषय यह है कि जब उक्त स्थान पर पूर्व में भी हाईवे किनारे खड़े बड़े वाहनो से कई दर्जन हादसे हो चुके हैं। जिसमें काफी लोग अपनी जान गवा चुके हैं, फिर भी एनएचएआई विभाग एवं स्थानीय पुलिस इस गंभीर समस्या की ओर क्यों ध्यान नहीं दे रही है, यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।