रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में एक गंभीर, ट्रामा रेफर

रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में एक गंभीर, ट्रामा रेफर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां राजामऊ मार्ग पर रानीखेड़ा गांव की मोड़ के पास दो बाइको की आमने- सामने टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार जियाउद्दीन पुत्र नूर मोहम्मद उमर 45 वर्ष निवासी जलालपुर अपनी बाइक से राजामऊ की तरफ किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह उक्त मार्ग पर रानीखेड़ा गांव की मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार घटनास्थल पर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।