रायबरेली-मायके से बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली-मायके से बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार-रायबरेली-मायके से बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
रोहनियां गाँव की रहने वाली मंजू सिंह अपने बेटे आदित्य के साथ बाइक से बुधवार को मायके पीपरी मजरे छतौना मरियानी गाँव में भैया दूज का त्योहार मनाने आई थी और शाम घर वापस लौट रही थी, तभी परटेवा तिराहे के पास वो बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई, राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल महिला सीएचसी आयी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।