Raibareli-निफ्ट में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह, 139 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियाँ

Raibareli-निफ्ट में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह, 139 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियाँ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला


राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, रायबरेली का बारहवाँ दीक्षांत समारोह गुरुवार, 09 नवम्बर को आयोजित किया गया, जिसमे कुल 139 छात्र-छात्राओं को डिग्रियाँ प्रदान की गयी I निफ़्ट के रायबरेली परिसर में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में 2023 बैच से फैशन डिज़ाइन के 26, एक्सेसरी डिज़ाइन के 30, फैशन कम्युनिकेशन के 34, लेदर डिज़ाइन के 27 एवं मास्टर ऑफ़ फैशन मैनेजमेंट के 22 विद्यार्थियों को उपाधि दी गयी ।
दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर (डॉ०) अरविन्द राजवंशी, निदेशक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली, प्रोफेसर (डॉ.) सिन्जू महाजन, हेड (अकेडमिक अफेयर्स), डॉ. भारत साह, निदेशक निफ्ट, रायबरेली आदि  ने दीप प्रज्वलित कर दीक्षांत समारोह का प्रारम्भ किया, जिसके पश्चात संस्थान की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी I 
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि, श्री अरविन्द राजवंशी ने अपने दीक्षांतीय उद्बोधन में डिग्री एवं अवार्ड्स पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्होने कहा की निफ़्ट सृजनशीलता, इन्नोवेशन एवं अपनी अलग सोच एवं दृष्टि के लिए जाना जाने वाला संस्थान है और ये विश्वास जताया की ये विद्यार्थी आने वाले समय में अपनी क्षमताओं का उपयोग समाज के सतत विकास में करेंगे और अपने संस्थान के नाम को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे I
प्रोफेसर, महाजन ने विद्यार्थियों को दीक्षांत शपथ दिलायी
दीक्षांत समारोह के दौरान, निफ्ट रायबरेली के निदेशक, डॉ. भारत साह पिछले वर्ष की अकादमिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान के उपलब्धियों के बारे में बताया. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि एवं  हेड (अकेडमिक अफेयर्स) द्वारा पिछले अकादमिक सत्र में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया गया I विद्यार्थियों को अलग-अलग श्रेणियों में दिए गए पुरस्कार थे- बेस्ट अकैडमिक परफॉर्मेंस अवार्ड, निफ्ट मेरिटोरियस अवार्ड,स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर अवार्डएवं निफ़्ट एक्स्ट्राओर्डिनरी सर्विस अवार्ड। इसके अलावा अकैडमिक एक्सीलेंस के लिए विभिन्न विभाग के विद्यार्थियों को मेडल्स सहित कुल 17 अवार्ड्स प्रदान किये गए I  
दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गये । 
बेस्ट अकैडमिक परफॉर्मेंस अवार्ड:  फ़ैशन मैनेजमेंट स्टडीज़ विभाग – श्रेया त्रिपाठी, फ़ैशन एवं लाइफ़स्टाइल एक्सेसरीज़ विभाग – कृतिका रस्तोगी, फ़ैशन कम्युनिकेशन विभाग -अभिरूप घोष, फ़ैशन डिज़ाइन विभाग – तरंग कोठारी, एवं लेदर डिज़ाइन विभाग – अरुणिमा सचान I  
मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड, रैंक-1: फ़ैशन मैनेजमेंट स्टडीज़ विभाग – मधुमिता संजीव आचार्य, फ़ैशन एवं लाइफ़स्टाइल एक्सेसरीज़ विभाग – कृतिका रस्तोगी, फ़ैशन कम्युनिकेशन विभाग – अभिरूप घोष, फ़ैशन डिज़ाइन विभाग – तरंग कोठारी, एवं लेदर डिज़ाइन विभाग – श्रद्धा सुमन पटनायक I 
मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड, रैंक-2: फ़ैशन मैनेजमेंट स्टडीज़ विभाग – अन्विता मित्तल, फ़ैशन एवं लाइफ़स्टाइल एक्सेसरीज़ विभाग – इरा शुक्ला, फ़ैशन कम्युनिकेशन विभाग – काव्या सक्सेना, फ़ैशन डिज़ाइन विभाग – शिव कुमार, एवं लेदर डिज़ाइन विभाग – अरुणिमा सचान I  
इसके साथ, निफ़्ट एक्स्ट्राओर्डिनरी सर्विस अवार्ड फ़ैशन डिज़ाइन विभाग के छात्र उत्कर्ष अस्थाना एवं निफ़्ट स्टूडेंट ऑफ द इयर अवार्ड फ़ैशन कम्युनिकेशन विभाग के छात्र अभिरूप घोष को दिया गया I  
संस्थान की हेड (अकेडमिक अफेयर्स) प्रोफेसर महाजन द्वारा विद्यार्थियों को दीक्षांत शपथ भी दिलवाई गयी I  
इस अवसर पर डॉ. बृजेश देवरे, निदेशक निफ्ट कोलकाता, निफ्ट रायबरेली की कैम्पस अकेडमिक कोर्डिनेटर डॉ. विद्या राकेश, परीक्षा नियंत्रक एवं सयुंक्त निदेशक श्री एनएस बोरा सहित संस्थान के अन्य शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिवावक भी मौजूद रहें।
इससे पूर्व डॉ० राजवंशी व प्रोफेसर, महाजन ने सभी विभागों फैशन मैनेजमेंट स्‍टडीज विभाग, फैशन एण्‍ड लाइफ स्‍टाइल एक्‍सेसरीज विभाग, फैशन कम्‍युनिकेशन विभाग, फैशन डिजाइन विभाग एवं लेदर डिजाइन विभाग के विद्याथियों द्वारा लगायी गई प्रर्दशनी का अवलोकन किया तथा शैक्षणिक भवन में कैलीग्राफी रूम का उद्घाटन किया।