Raibareli-ठकुराइन खेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस लोग घायल

Raibareli-ठकुराइन खेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस लोग घायल
Raibareli-ठकुराइन खेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस लोग घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरावां- रायबरेली-थाना क्षेत्र अंतर्गत  पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले जमकर लाठी और डंडे लगभग 10 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं।
 थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसमें दस  घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

=

प्रथम पक्ष से राजेश पुत्र श्री कृष्णा, दुर्गेश पुत्र बुद्धू लाल, बंसी पुत्र बुद्धू लाल, लक्ष्मी पत्नी शैलेंद्र, राधा पत्नी रामदुलारे, श्री कृष्ण पुत्र पुतई वहीं दूसरे पक्ष में रतिपाल पुत्र शीतल, शिव शंकर पुत्र रामचरण, रामनिवास पुत्र शीतल, शीला देवी पत्नी रतिपाल घायल हुए हैं ।
 घटना की सूचना पाकर पहुंची स्थानी पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा दोनों पक्षों के दस लोगों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया।  चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।