रायबरेली-विद्यालय से घर लौट रही छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ,,,,

रायबरेली-विद्यालय से घर लौट रही छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ,,,,
रायबरेली-विद्यालय से घर लौट रही छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-विद्यालय से घर लौट रही छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर साथी छात्रों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।

गदागंज थाना क्षेत्र के सैदलीपुर गाँव निवासी मैकूलाल सरोज की पुत्री बीनू 17 वर्ष क्षेत्र के धूता स्थित निजी विद्यालय में इंटर की छात्रा है, जो सोमवार की सुबह गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय गयी थी,बताते हैं कि वहाँ से वापस लौटते समय विद्यालय के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, साथी छात्रों ने आनन फानन उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाया था, जिसका उपचार किया गया है।