रायबरेली: कार विवाद में पथराव का वीडियो वायरल, सामने से आ रही फॉर्च्यूनर पर फेंके गए ईंट-पत्थर

रायबरेली: कार विवाद में पथराव का वीडियो वायरल, सामने से आ रही फॉर्च्यूनर पर फेंके गए ईंट-पत्थर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली के पास महिंद्रा एजेंसी में कार खरीदने को लेकर हुए विवाद का मामला लगातार चर्चा में है। अब घटना के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।
वायरल वीडियो में पीड़ित आलोक सिंह सामने से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी की ओर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान सामने से आ रही गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। कार खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घटना के बाद वायरल वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट व पथराव में कौन-कौन शामिल था, यह जांच का विषय है। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर घटना के पूरे घटनाक्रम और संबंधित पक्षों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।