रायबरेली में लव सेक्स और धोखा का मामला आया सामने, कोर्ट मैरिज के बाद युवती को छोड़कर फरार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने और बाद में कोर्ट मैरिज के बाद उसे छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी रोशनलाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के मुताबिक, शिकायत के बाद आरोपी ने 23 जून 2026 को उसके साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि कोर्ट मैरिज के बाद आरोपी उसे करीब 15 दिनों तक अपनी बुआ के घर पर रखे रहा। इसके बाद वह पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इसी क्रम में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता जगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। अब पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच की स्थिति सामने आने के बाद ही आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

rexpress 