रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले के खीरों थाना क्षेत्र में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।