रायबरेली: ससुराल में 45 वर्षीय चंद्रभवन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जिले में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चंद्रभवन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रभवन की मौत उसकी ससुराल में हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

rexpress 