रायबरेली: मां दुर्गा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा हाईटेंशन करंट का कहर, चार झुलसे

रायबरेली: मां दुर्गा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा हाईटेंशन करंट का कहर, चार झुलसे

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


सरेनी (रायबरेली)। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे श्रद्धालु मंगलवार को हादसे का शिकार हो गए। सरेनी-लालगंज मुख्य मार्ग पर सिटकिहा बाबा मंदिर के पास इंडेन गैस गोदाम के निकट ट्रैक्टर पर लगा झंडा हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इसके चलते चार श्रद्धालु करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरेनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
घायलों में दो पुरुष और एक महिला की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।