रायबरेली युवा कांग्रेस ने रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाई राजीव गांधी की जयंती

रायबरेली युवा कांग्रेस ने रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाई राजीव गांधी की जयंती

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

राजीव गांधी की क्रांतिकारी सोच ने युवा भारत की नींव रखी: अभिनव तिवारी "संगम" 

रायबरेली - रायबरेली युवा कांग्रेस  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

आयोजित रक्तदान शिविर में रायबरेली युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता बताया।

अभिनव ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की सोच क्रांतिकारी थी, जिसने युवा भारत की नींव रखी। आज हम देश में जो डिजिटल क्रांति देख रहे हैं, उसकी नींव राजीव गांधी जी ने ही रखी थी। राजीव जी ने ही युवाओं को आयु सीमा घटाकर वोट देने का अधिकार दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी जी ने गांवों को मजबूत करने का सपना देखा था, इस सपने को राजीव गांधी जी ने पूरा किया। उन्होंने पंचायती राज के माध्यम से गांवों के दरवाजे तक अधिकार और ताकत पहुंचाई।"

अभिनव तिवारी ने कहा, "जब देश में अस्थिरता का माहौल था, पंजाब से लेकर असम तक असंतोष बढ़ रहा था, तब राजीव गांधी जी ने बापू के मार्ग पर चलते हुए शांति समझौतों के जरिए देश को एकजुट रखा। राजीव जी ने देश के लिए जो किया, वह बहुत कम लोग कर सकते हैं।"

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि महान लोग किसी उद्देश्य के लिए अपनी जान देकर अमर हो जाते हैं। उन्होंने कहा, "राजीव गांधी जी उनमें से एक हैं। तमाम खतरों के बारे में जानते हुए भी उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश के लिए काम करना जारी रखा। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।"

कांग्रेस नेता अभिनव तिवारी संगम, शशांक दीक्षित 
अभिनव तिवारी संगम, जिला महासचिव अंकित तिवारी, शशांक , विधानसभा अध्यक्ष सदर सुहेल खान, लालगंज नगर पंचायत के सभासद अतुल शर्मा, युवा नेता सुमित यादव, समाजसेवी क्षितिज तिवारी,  अधिवक्ता राकेश पासवान, अधिवक्ता दिनेश मौर्य , डॉ पूजा पाल, आराध्या मिश्रा समेत कई
युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भी रक्तदान शिविर में भाग लिया।
 
युवा कांग्रेस के रक्तदान शिविर में युवाओं के हौसलों को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पंकज त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी विजय अग्निहोत्री दादा, अतुल सिंह पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा , सर्वोत्तम मिश्रा, अंशुमान गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।