रायबरेली-आवारा मवेशी से टकराये बाइक सवार छात्र, हुए गंभीर रूप से घायल

रायबरेली-आवारा मवेशी से टकराये बाइक सवार छात्र, हुए गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां-राजामऊ मार्ग पर रानीखेड़ा मोड़ के पास इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो बाइक सवार छात्र आवारा मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार छात्र सत्यम पुत्र हरिशंकर उम्र 18 वर्ष अपने भाई शिवम उम्र 17 वर्ष  निवासीगण राती थाना निगोहा जनपद लखनऊ के साथ अंग्रेजी विषय के इंटरमीडिएट की परीक्षा देने स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत लकड़िया खेड़ा स्थित जीएसजी इंटर कॉलेज जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त घटनास्थल पर पहुंचे, तभी एक आवारा मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई, जिसके पश्चात वह दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं साथ में चल रहे अन्य सहपाठियों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सत्यम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही अन्य सहपाठियों के द्वारा मामूली रूप से चोटिल शिवम का इलाज पास में ही स्थित निजी अस्पताल में करा कर उसे परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल छात्र सत्यम परीक्षा देने से वंचित रह गया।