धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव केसरी बने दिल्ली के बबलू पहलवान

धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव केसरी बने दिल्ली के बबलू पहलवान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

मुड़िया डीह आश्रम में पहलवानों ने दिखाएं अपने दांवपेंच, दर्शकों ने खूब बजाई तालियां

महिला पहलवान शिवांगी नन्दनी नगर गोंडा और रोशनी प्रयागराज ने कुश्ती कला का नायाब नमूना किया पेश 

मुड़िया डीह आश्रम के दंगल में महिला पहलवानों ने दर्शकों का किया भरपूर मनोरंजन 


रायबरेली-बछरावां क्षेत्र के पठान गांव स्थित प्रसिद्ध मुड़िया डीह आश्रम में सोमवार की रात बिजली के दूधिया प्रकाश में दिन रात का मेला एवं विराट दंगल सम्पन्न हुआ। दंगल के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पठानकोट पंजाब के पहलवान शेरू दंगल के चैंपियन बने। राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड से आयें पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दंगल में कुल 72 जोड़ी कुश्तियां हुईं।
   दंगल में इटौंजा के राजा भानु प्रताप सिंह की स्मृति में 12 हजार रुपए की फाइनल कुश्ती पठानकोट के पहलवान शेरू व विश्वजीत मथुरा के बीच हुई। राजा भानु प्रताप सिंह के पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। उलटफेर भरी रोमांचक कुश्ती में दोनों पहलवान एक दूसरे पर भारी पड़ते दिखें। आखिरकार प्वाइंट् के आधार पर शेरु पहलवान को विजेता घोषित किया गया। पहलवान विश्वजीत बेशक पराजित हो गए लेकिन लोगों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ने में सफल रहे। 

धरतीपुत्र मुलायम सिंह (पूर्व रक्षामंत्री) की स्मृति में 11 हजार की कुश्ती में दिल्ली के पहलवान बबलू ठाकुर ने कानपुर के शोभित को पराजित किया। इस कुश्ती में जीते हुए पहलवान को पुरस्कार ट्रस्ट के अध्यक्ष अखिलेश माही, उपाध्यक्ष आरपी राजन, कोषाध्यक्ष राम विलास यादव, शशी कपूर, पुष्कर पाल सहित सपा के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने पुरस्कार दिया। यह कुश्ती बढ़कर 12,100 रुपये की हो गई, इसके साथ ही शील्ड और प्रशस्ति पत्र भी ट्रस्ट की तरफ से दिया गया। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की स्मृति में 5100 रुपए की एक अन्य हैरत अंगेज कुश्ती अयोध्या हनुमान गढ़ी के बाबा बजरंगी पहलवान अयोध्या व भिंड मध्य प्रदेश के मलखान सिंह के बीच हुई। बाबा बजरंगी ने दांव पेज भरी कुश्ती में मलखान को चारों खाने चित्त कर दिया।

   नीरु सिंह की स्मृति में 51 सौ रुपए कुश्ती में बबलू ठाकुर दिल्ली ने सहारनपुर के वकार को हराया। महिला पहलवान शिवांगी नन्दनी नगर गोंडा और रोशनी प्रयागराज ने कुश्ती कला का नायाब नमूना पेश किया। महिला पहलवानों ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। अंत में जीत शिवांगी के हाथ लगीं। इसी तरह के रोमांचक मुकाबले में हरियाणा की नेशनल पहलवान पूनम व निशा गाजियाबाद के बीच हुई कांटे की कुश्ती में पूनम को जीत हासिल हुईं।

   गोंडा की सरिता ने बहराइच की लक्ष्मी को पटका। हरिद्वार के पहलवान विपिन, सैफई के विकास, बनारस के शुभम, कलाम बछरावां आदि पहलवान रोमांचक कुश्तियां जीतने में सफल रहे। रात तक चलें दंगल में हजारों लोग डटे रहें।
मुड़िया डीह शक्तिपीठ के महंत कृष्णानंद जी महराज ने दंगल में आए अतिथियों पहलवान का स्वागत सम्मान करके आभार जताया। रेफरी की भूमिका का कुशल निर्वाहन सुरेंद्र पाठक ने किया। उद्घोषक मंडल में शामिल शिक्षक प्रवेश यादव, नीरज चौरसिया, अमित यादव, जय किशन कनौजिया, हीरा लाल यादव पहलवानों में जोश भरते रहे। 

   इस मौके पर विद्युत नियामक आयोग के उपाध्यक्ष डीके सिंह, पीसीएस अधिकारी विजय सिंह, इंडिया वॉइस के चेयरमैन हिमांशु कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष इं.  वीरेंद्र  यादव, वीके शुक्ला, डॉ. मनीष सिंह चौहान, एयर इंडिया कमांडर आशीष सिंह चौहान, कुंवर हनुमंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, अर्जुन पासी, आलोक यादव, सुरेंद्र दाढ़ी, डॉ  संजीव जायसवाल, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय, वासुदेव यादव, आरपी राजन, राकेश यादव, प्रथम यादव, अमित चौरसिया, वीरेंद्र यादव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।