रायबरेली- जितेन्द्र सिंह ( साधु भय्या)ने मतदान से पहले बूथ प्रबंधन पर किया मंथन,,,,

रायबरेली- जितेन्द्र सिंह ( साधु भय्या)ने मतदान से पहले बूथ प्रबंधन पर किया मंथन,,,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -सोमवार को मतदान से एक दिन पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता राजा जितेन्द्र बहादुर  सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदान के दौरान बूथ प्रबंधन पर मंथन किया है । उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की टिप्स भी कार्यकर्ताओं को दी है ।
      भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को विशेष जिम्नेदारी देते हुए उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की गांव गांव एक टीम सक्रिय रहेगी , जो मतदाताओं को घर से निकालकर मतदान केंद्र तक भेजेगी । दूसरी टीम मतदान केंद्र से बाहर तैनात रहेगी जो मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया बताते हुए कमल निशान के सामने वाला बटन दबाने के लिए प्रेरित करेगी । उन्होंने मतदान अभिकर्ताओं को भी हमेशा सतर्क रहने और फर्जी मतदान रोकने के लिए भी गुर सिखाए है । राजा जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज रविवार शाम से कल तक सभी को अपने अपने गांव में सजग रहकर हर गतिविधि पर नजर रखना है । उन्होंने कहा कि रायबरेली लोकसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार जीत चुके है , इसलिए कांग्रेस मतदान प्रभावित करने के लिए कुछ भी गड़बड़ी कर सकती है । हम सबको इस गड़बड़ी को रोकना होगा । इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशा तिवारी, मायावती पासी, सुशीला वर्मा, विमला वर्मा,राजकुमारी, उषा पासी, पूजा यादव, कमलेश कुमारी रीना पासी, उर्मिला पासी, फूल मती पासी, रेखा पाल, मनीष चौरसिया, मो असल बेग, हंसराज चौरसिया, रमेश, राजकुमार पासी, कृष्ण देव आदि मौजूद थे ।