रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटा ई- रिक्शा, चालक गंभीर

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटा ई- रिक्शा, चालक गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रधान ढाबा के निकट बीते रविवार व सोमवार की देर रात तकरीबन 12:00 बजे के आसपास निगोहा की ओर से बछरावा की ओर आ रहा एक ई-रिक्शा अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल ई-रिक्शा चालक रमेश पुत्र राजाराम उम्र 50 वर्ष निवासी रंभा खेड़ा मजरे जीगो थाना बछरावां, बीते रविवार व सोमवार की देर रात निगोहा की तरफ से कहीं निमंत्रण से वापस अपना ही ई-रिक्शा लेकर आ रहा था, जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रधान ढाबा के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर हाईवे मार्ग पर पलट गया और व ई-रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उक्त घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उक्त ई रिक्शा चालक रमेश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है।