ऊंचाहार:शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों का 'सुखद अंत', थाने के बाहर मंदिर में दोनों नें लिये सात फेरे,,,?

ऊंचाहार:शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों का 'सुखद अंत', थाने के बाहर मंदिर में दोनों नें लिये सात फेरे,,,?

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में चार साल से चल रहे एक विवाद का अंत गुरुवार को अनूठे अंदाज में हुआ। जिस युवक पर युवती ने गंभीर आरोप लगाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी, आज उसी के साथ वह विवाह के बंधन में बंध गई। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद कोतवाली के बाहर स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई।

ऊंचाहार क्षेत्र की एक युवती ने जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने गुपचुप तरीके से उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे और शादी का दबाव बनाने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था। शिकायत में जातिसूचक गालियों और जान से मारने की धमकी का भी जिक्र था, जिससे परिवार भयभीत था।
 मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिसिया हस्तक्षेप और परिजनों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद, अंततः दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए।
आज गुरुवार को मंदिर में हुए इस विवाह के साक्षी दोनों परिवारों के लोग और स्थानीय पुलिस बनी। इस तरह, कानूनी कार्रवाई की दहलीज पर खड़ा यह मामला आपसी सहमति से वैवाहिक बंधन में तब्दील हो गया।