रायबरेली-कक्षा कक्ष में आगे बैठने को लेकर कहासुनी के दौरान हुआ विवाद मारपीट में हुआ तब्दील

रायबरेली-कक्षा कक्ष में आगे बैठने को लेकर कहासुनी के दौरान हुआ विवाद मारपीट में हुआ तब्दील

-:विज्ञापन:-




एक ही कक्षा के तीन छात्रों ने मिलकर अपने सहपाठी को छुट्टी होने के बाद पीटा, छात्र हुआ घायल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंडौली गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में छात्रों के बीच कक्षा कक्ष में आगे बैठने को लेकर हुई कहासुनी का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी घायल छात्र रंजीत पुत्र भाई राम उम्र 10 वर्ष जो की कक्षा चार का छात्र है। वह अपने गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने जाता है, प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह वह अपने विद्यालय में पढ़ने के लिए पहुंचा, तभी आगे बैठने को लेकर उसकी स्थानीय गांव निवासी अपने सहपाठी शिवम पुत्र राजेश कक्षा 4, ऋतिक पुत्र अज्ञात कक्षा 4, युवराज पुत्र संतोष कक्षा 4 से कहासुनी हो गई। कहासुनी थोड़ी देर बाद जब विवाद में तब्दील होने लगी तो विद्यालय की एक अध्यापक के द्वारा डांट फटकार कर उन्हें शांत कर दिया गया। लेकिन जब विद्यालय में छुट्टी हो गई तो विद्यालय के बाहर थोड़ी दूर पर स्थित एक नहरिया के पास सहपाठियों के द्वारा घायल छात्र रंजीत की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिटाई करने के बाद उसके सहपाठी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद आसपास से गुजर रहे ग्रामीण एवं अन्य परिजनों के द्वारा घटना की सूचना घायल छात्र के परिजनों को दी गई। आनन-फानन घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायल अवस्था में छात्र रंजीत को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा गंभीर अवस्था में उसका इलाज किया गया है। वही इस संबंध में जब उक्त कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना विद्यालय में छुट्टी होने के पश्चात विद्यालय परिसर के बाहर घटित हुई है। फिलहाल उक्त बच्चों के बीच कक्षा कक्ष में बैठने को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी, जिस विवाद को मौके पर मौजूद अध्यापक के द्वारा बच्चों को डांट फटकार कर निपटा दिया गया था। साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि मुझे आपके द्वारा ही घटना की जानकारी प्राप्त हो रही है, जो भी उचित कार्यवाही होगी, वह मेरे द्वारा की जाएगी।