रायबरेली-दो अध्यापिकाओं के बीच जमकर चले लात घुसे

रायबरेली-दो अध्यापिकाओं के बीच जमकर चले लात घुसे

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-शिक्षण कार्य के दौरान मोबाइल फोन चलाने को लेकर प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना में प्रधानाध्यापिका घायल हो गई। जिसे सीएचसी ले जाया गया। पीड़िता ने सहायक अध्यापिका के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
        खोजनपुर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल में सुनीता मिश्रा कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात है। आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे सहायक अध्यापिका ममता पांडेय कक्षा सात में बैठी मोबाइल फोन चला रही थी। इससे पूर्व कक्षा छह में भी सहायक अध्यापिका द्वारा बच्चों को पढ़ाने के बजाय मोबाइल फोन पर टाइमपास किया जा रहा था। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह जांच के लिए कक्ष में पहुंची जहां ममता पांडेय मोबाइल फोन चल रही थी। जिसका प्रधानाध्यापिका द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग बनाने लगी। इसी बात को लेकर दोनों अध्यापिकाओं में कहा सुनी होने लगी। और दोनों के बीच जमकर  मारपीट हुई। जिसमें सुनीता मिश्रा को काफी चोटे आई हैं। इसी दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व बीईओ विद्यालय जांच में पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों ही महिला अध्यापकों की बात सुनते हुए समझा बूझकर मामला शांत कराया। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सुनीता मिश्रा की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।