रायबरेली में एसपी के एक्शन मोड से थानेदारों में हड़कंप

रायबरेली में एसपी के एक्शन मोड से थानेदारों में हड़कंप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में एसपी ने मिल एरिया थाना का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसपी के पहुंचने से थाना परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए।
निरीक्षण के दौरान एसपी रवि कुमार ने थाना परिसर, अभिलेख, महिला डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया। महिला डेस्क पर दर्ज शिकायतों की स्थिति पूछी और संबंधित मामलों में त्वरित व संवेदनशील निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों में समयबद्ध कार्रवाई और पीड़ितों को त्वरित राहत देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, ड्यूटी रजिस्टर, लंबित प्रकरणों और विवेचना की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एसपी रवि कुमार ने पुलिसकर्मियों को चेताया कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का समय पर निस्तारण और बेहतर पुलिसिंग ही प्राथमिकता है।
एसपी के इस औचक निरीक्षण के बाद जिले भर के थानों में पुलिस महकमा सतर्क हो गया है और थानेदारों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।