रायबरेली-श्रमिकों में उबाल , मूलभूत जरूरतों पर करेंगे आंदोलन

रायबरेली-श्रमिकों में उबाल , मूलभूत जरूरतों पर करेंगे आंदोलन

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- रायबरेली- एनटीपीसी में हो रहे मजदूरों के शोषण के विरुद्ध भारतीय मजदूर कामगार संगठन ने हुंकार भरी है। बीजेपी श्रमिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कामगार सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ है। इसमें पदाधिकारी व कामगारों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 

         रविवार को ऊंचाहार में भारतीय मज़दूर कामगार सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के श्रमिक  प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने मौजूद श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए यह विश्वास दिलाया कि वह उनकी हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबध्य हैं। फिर वह लड़ाई चाहे एनटीपीसी के मज़दूरों की हो या केन्द्रीय मजदूरों की । उन्होंने कहा कि एनटीपीसी में मज़दूर ओर उनके परिवारों को को मासिक डे नही मिलता है इसी प्रकार कई प्रकार से एनटीपीसी में मजदूरों का शोषण होता है। इसके वचन बध्य हुए और कहा कि जल्द ही प्लांट गेट के बाहर संगठन का कार्यालय की शुरुवात की जायेगी। संगठान में प्रदेश भर के मज़दूरों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रणित प्रकोष्ठ भारतीय मज़दूर कामगार महासंघ के बैनर तले मजदुर संगठन मजबूत करने के साथ कार्यालय स्थापित करनी की बात बताई। विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए बीजेपी महासचिव लखनऊ खण्ड सुधीर ठाकुर ने मज़दूरों पर हो रहे अत्याचार पर आर पार की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया इस दौरान। सुबीर ठाकुर, वेद प्रकाश पाण्डेय (रामू पाण्डेय) समेत तमाम कामगार व पदाधिकारी मौजूद रहे।