रायबरेली-कानपुर मार्ग को चौपट कर रही राजमार्ग निर्माण करने वाली आर एंड सी कंपनी , ग्रामीणों का प्रदर्शन

रायबरेली-कानपुर मार्ग को चौपट कर रही राजमार्ग निर्माण करने वाली आर एंड सी कंपनी , ग्रामीणों का प्रदर्शन

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली - लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के चौड़ीकरण और बाई पास निर्माण करने वाली आर एंड सी कंपनी ने ग्रामीणों का जीवन चौपट कर रखा है । कानपुर मार्ग को कई महीनों से यह कंपनी बाधित किए हुए है । जिसके विरुद्ध बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और कानपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया है ।
     ज्ञात हो कि राजमार्ग निर्माण करने वाली कंपनी ने कानपुर मार्ग पर रामसांडा गांव के पास अपना प्लांट लगा रखा है । जहां से निर्माण सामग्री तैयार करके राजमार्ग पर टैंकर द्वारा ले जाई जाती है । रात दिन इस मार्ग पर सैकड़ों  टैंकर रौंदते है । जिससे पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है । उधर कानपुर मार्ग पर रामसांडा गांव के पास दर्जनों टैंकर सड़क के किनारे खड़े रहते हैं । जिससे आधा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है । यही नहीं आसपास के दुकानदारों का पूरा व्यवसाय भी इन टैंकरों ने चौपट कर दिया है । ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता भी इन टैंकरों ने बर्बाद कर दिया है । इस समस्या को लेकर बुधवार की सुबह दर्जनों ग्रामीण सड़क पर आ गए । ग्रामीणों ने कंपनी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । करीब दो घंटे तक वहां हंगामा चलता रहा । इसके बाद ग्रामीण शांत होकर अपने घरों को लौट गए । प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान अखिलेश मौर्य, विक्रम मौर्य, अमर बहादुर बीडीसी, चंद्रपाल, तेज बहादुर सिंह, वीरेंद्र सैनी, कृपाशंकर, संगमलाल मिश्र, अर्जुन प्रजापति, महेंद्र कुमार, दिलीपकुमार, विकास, शुभम, अंकुश, अमन, सुरेश कुमार आदि शामिल थे ।