Raibareli-बेटी की मौत पर पिता ने जताई हत्या की आशंका

Raibareli-बेटी की मौत पर पिता ने जताई हत्या की आशंका

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी (गुड्डू)

मो-7007782057 
9838 392 747

बछरावां- रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत 14 वर्षीय की बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।जानकारी के अनुसार चुरुवा गांव निवासिनी दीपिका सिंह उम्र 14 वर्ष घर  के अंदर दुपट्टे से लटकता शव बरामद हुआ है। 
मां और भाई दोनों किसी कार्य बछरावां गए हुए थे। घर में बड़ी बहन घटना के समय मौजूद थी पिता दिल्ली  में नौकरी करता था जो कि घर पर घटना के समय मौजूद नहीं था। 
बुधवार दोपहर दीपिका सिंह का भाई व मां जब बछरावां से घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में दीपिका फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसे आनन फानन परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है ।बुधवार की देर रात जैसे ही लखनऊ से पिता दल बहादुर घर पहुंचे उन्होंने अपनी बेटी दीपिका को देखकर हत्या की आशंका जताते हुए पीएम करने के लिए तैयार हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। जब पिता दिल्ली से घर वापस आया तो हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनुज कुमार तोमर ने किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि किशोरी का सब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा ।रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा ।