Raibareli-आगामी दीपावली के त्योहारों को लेकर थाना अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Raibareli-आगामी दीपावली के त्योहारों को लेकर थाना अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी(  गुड्डू) 
मो-70077 82057


बछरावां-रायबरेली-थाना परिसर में ग्राम प्रधानों, पत्रकारों ,नगर पंचायत अध्यक्ष एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना अध्यक्ष बृजेश राय के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई । बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि आगामी दीपावली त्योहार को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रत्येक ग्राम प्रधानों को आम जनमानस को घरों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया है ।उन्होंने कहा है कि सीसीटीवी कैमरा लगाने से चोरी जैसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ग्राम प्रधानों को भूमि संबंधी विवादों के लिए आपस में बैठकर निपटने की सलाह दी है । दीपावली के त्यौहार के दौरान पटाखे एवं बारूद संबंधी उपकरणों को आज से दूर रखने की सलाह भी दी गई है विषम परिस्थितियों में फायर ब्रिगेड को सूचित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र चौधरी उर्फ राम जी, ग्राम प्रधान अरुण चौधरी, रामाशंकर यादव, प्रधान प्रतिनिधि अनिरुद्ध त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।