Raibareli-ग्राम सभा प्यारेपुर की कोटेदार चुनी गई गीता देवी।

Raibareli-ग्राम सभा प्यारेपुर की कोटेदार चुनी गई गीता देवी।

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-रामजी राय 

सलोन-  सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्यारेपुर ग्राम पंचायत के लिए संपन्न हुए कोटे के चयन में गीता पत्नी अमरचंद 227 लोगों का समर्थन पाकर कोटेदार चुनी गई। विकास खंड सलोन के प्यारेपुर ग्राम पंचायत का कोटा काफी दिनों से अटैचमेंट पर चल रहा था। जिसका चुनाव शुक्रवार को ग्राम प्रधान रमाकांत पांडे की अध्यक्षता में पंचायत भवन में कराया गया कोटा लेने वाले तीन दावेदारों ने अपना-अपना दावा पेश किया। सुबह 11:00 बजे कोटा चैन के लिए शुरू हुई कार्यवाही में गीता पत्नी अमरचंद को 227 लोगों ने समर्थन देकर ग्राम पंचायत का कोटेदार चुना वही शिव कांति पत्नी अमृतलाल को 12 लोगों का समर्थन मिला तथा प्रीति पत्नी बसंत लाल को छह लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। इस मौके पर कोटा चयन के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक ए डी ओ अमित सिंह पंचायत ग्राम विकास अधिकारी के के पांडे तथा विशाल यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।