Raibareli-गौआँ चौराहे के मेला में हुआ महिला व पुरुष की कुस्ती का भव्य आयोजन पहलवानो ने अपने दांव दिखाते हुए जीता सभी दर्शको का दिल

Raibareli-गौआँ चौराहे के मेला में हुआ महिला व पुरुष की कुस्ती का भव्य आयोजन पहलवानो ने अपने दांव दिखाते हुए जीता सभी दर्शको का दिल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट - अनुज कौशल

तहसील सलोन के अंतर्गत गौआँ चौराहे पर बाला जी महाराज के मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया जिसमे कन्याभोज व मेले के दूसरे दिन कुस्ती का आयोजन किया गया ।
मेले में महिला और पुरुष दोनों की कुश्ती का आयोजन किया गया लखनऊ और बनारस से चलकर आयी महिला पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए दूर गांवों से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि वहां जमीन पर बैठने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही थी जिसके कारण कुछ लोग पेड़ों पर चढ़कर कुश्ती देख रहे थे. 
महिलाओं के हर एक दांव पर खूब तालियां बज रही थीं जिसमे विजया बनारस ने लखनऊ की राजरानी को हराकर कुस्ती अपने नाम की ।
वही पुरुष कुश्ती में सुल्तानपुर ,फतेहपुर, डीह, परसदेपुर ,रूखा से आये पहवानो ने जमकर अपने दांव दिखाते हुए दर्शको को रोमांचित किया कुश्ती का फाइनल वीरेंद्र फतेहपुर और ललित रुख्तिपुर के बीच हुआ मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा जिसमे ललित ने वीरेंद्र को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया ।
आयोजक-  राम कुमार कौशल, राजू कोटेदार ने सभी पहवानो को धनराशि व पुरस्कार से सम्मानित किया कार्यक्रम में मनोज कौशल, दीपक शर्मा, मेवालाल भारती, जावेद,आशीष पटेल,शिवा सोनकर ,मनोज ,अवधकिशोर यादव,सुनील कुमार यादव,लालता यादव,नीलेश श्रीवास्तव, सतीश मोदनवाल, लकी यादव,व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।