रायबरेली-मृतका के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला हुआ दर्ज,,,,

रायबरेली-मृतका के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला हुआ दर्ज,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-महिला द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है,मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
मामला कोतवाली क्षेत्र के अली नगर असकरनपुर गाँव का है, जहां शनिवार की रात गाँव निवासी बबलू की पत्नी नीलम देवी 32 वर्ष ने घर की छत पर रखे टीन शेड में लगी बल्ली में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था, मामले में मृतका के भाई रतीपाल निवासी देवारा मजरे कामा पट्टी थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ ने बहन के ससुरालीजनों पर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया था, मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका की सास धीराजा,ननद कोमल व देवर राहुल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया था,सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मृतका का पति बबलू राजस्थान स्थित ईट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता है और घटना के वक्त वो वहीं पर था, मृतका के तीन लड़के है जिनका घटना के बाद से रोरोकर बुरा हाल है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की थी, मामले में तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया था, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।