Raibareli-कई घंटे से हो रही लगातार बारिश बनी दो परिवारों के लिए आफत

Raibareli-कई घंटे से हो रही लगातार बारिश बनी दो परिवारों के लिए आफत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

गिरिश्ती का सामान मकान के मलबे में नीचे दबकर हुआ नष्ट


 बछरावां-रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग अलग गांवों में कई घंटे से हो रही लगातार भारी बारिश दो परिवारों के लिए मुसीबत का सबब बनी और उनके आशियाने को ढहा ले गईl जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की पहली घटना थाना क्षेत्र के मेहरबान खेड़ा मजरे शेखपुर समोधा गांव की है जहां के रहने वाले देवेंद्र कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद अपनी पत्नी सीमा एवं पुत्री सपना के साथ शनिवार की रात भोजन करके सोने की तैयारी कर रहे थे  तभी उनका कच्चा मकान मौके पर भर भरा कर गिरने लगा, आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह परिवारी जनों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाईl वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजियापुर गांव मजरे शेखपुर समोधा की है जहां के रहने वाले जसवीर पुत्र चिरंजीव लाल अपनी पत्नी सोनी व अपनी एक लड़की और दो लड़कों के साथ कच्चे मकान में रहते थे, रविवार सुबह वह घर के पीछे निजी कार्य में व्यस्त थे तभी उनके घर का अगला हिस्सा भर भरा कर गिरने लगा, गनीमत यह रही कि घर के अन्य सदस्य घर के पिछले हिस्से में मौजूद थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई, अपितु दोनों घरों में गृहस्ती का रखा काफी सामान मकान के मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया हैl इस संबंध में जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसागर यादव से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के नुकसान का जायजा लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर इनको इनके नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगाl