गर्भ धारण के लिए कितने मिनट तक बनाये संबंध,जाने ?

गर्भ धारण के लिए कितने मिनट तक बनाये संबंध,जाने ?

-:विज्ञापन:-

आज के वर्त्तमान समय में बहुत से पति-पत्नी को इस बात की चिंता होती हैं की सफल गर्भधारण के लिए उन्हें कितने मिनट तक संबंध बनानी चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से, ताकि पति-पत्नी को इसकी जानकारी हो सकते हैं।

गर्भधारण के लिए कितने मिनट तक बनाएं संबंध, जानें?

मेडिकल साइंस के अनुसार एक महिला को गर्भवती होने के लिए हेल्दी स्पर्म की जरूरत होती हैं। 10 सेकंड से 30 सेकंड तक के संबंध से भी एक महिला गर्भवती हो सकती हैं। वहीं अगर स्पर्म की गुणवत्ता ठीक नहीं हैं तो एक से दो मिनट के संबंध भी महिला को गर्भवती नहीं कर सकती हैं।

क्या कहता है रिसर्च: एक रिसर्च के अनुसार पता चलता है कि संबंध बनाने के बाद गर्भाशय ग्रीवा से फैलोपियन ट्यूब तक यात्रा करने के बाद शुक्राणु को अंडे तक पहुंचने में औसतन 15 से 90 मिनट का समय लगता है। इस दौरान शुक्राणु को कई कठिनाइयों को पार करना होता हैं। इस प्रक्रिया में लाखों शुक्राणु नष्ट हो जाते हैं।

बता दें की शुक्राणुओं को अंडे तक जल्दी या धीरे-धीरे पहुंचने में लगने वाला समय महिला के अपने योनि वातावरण पर निर्भर करता है। जब शुक्राणु अंडे तक पहुंच जाता हैं जो अंडे को फर्टिलाइज कर देता हैं और फिर महिला गर्भवती हो जाती हैं।