Raibareli-प्रधानाध्यापक की बहाली न होने पर आरएसएम का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू

Raibareli-प्रधानाध्यापक की बहाली न होने पर आरएसएम का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

शुक्रवार को बीएसए कार्यालय के सामने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने दिया धरना

डीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दरियावगंज के प्रधानाध्यापक की बहाली न होने तक  जारी रहेगा धरना

रायबरेली-डीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दरियावगंज के प्रधानाध्यापक को निलंबित किए जाने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने विद्यालय के उपरांत आज प्रधानाध्यापक के खिलाफ बीईओ द्वारा दुर्भावनापूर्वक की गई कार्रवाई पर धरना दिया। आरएसएम के पदाधिकारियों ने बीएसए को पूर्व में अवगत कराया गया था, लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया। प्रधानाध्यापक की बहाली न होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।  
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष् वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज से विभागीय अधिकारियों के अन्याय, शोषणकारी व निरंकुश नीतियों के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने बताया कि आज संगठन का प्रस्तावित यह धरना प्रदर्शन डीह ब्लॉके के प्राथमिक विद्यालय दरियावगंज रवीन्द्र सिंह यादव के विरुद्ध दुर्भावना से प्रेरित तत्कालीन प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी डीह (बृजलाल) ने निरीक्षण आख्या 27 सितंबर द्वारा साजिशन 9 अक्टूबर को निलम्बित कराया गया। जिला महामंत्री संजय कनौजिया ने बताया कि जिला संगठन ने 12 अक्टूबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर उनके कार्यालय निलम्बन आदेश को दिनांक 19 अक्टूबर तक निरस्त करने अथवा बहाल न किया गया तो 20 अक्टूबर को संगठन धरना प्रदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि बीएसए की तरफ से आश्वासन दिया गया था, लेकिन उन्हें बहाल नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। 


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संगठन मंत्री मधकुर सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी डीह ने दुर्भावना से प्रेरित होकर निलम्बन की भर्त्सना एवं कड़ी निन्दा करता है तथा रवीन्द्र सिंह यादव प्र० अ० प्रा० वि० दरियावगंज वि०क्षे०डीह के बहाली होने तक अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज की नीति पर चलकर राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का विकास करने वाला संगठन है। इसलिए हम न अपमान करेगें और न अपमान सहेगें।
धरना प्रदर्शन संजय कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, वीरेन्द्र चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिमोहन यादव संयुक्त महामंत्री, अनुराग मिश्र अध्यक्ष डीह, हरिबंश सिंह व रणविजय सिंह गंगापारी, कार्यकारी अध्यक्ष, रवीन्द्र सिंह यादव महामंत्री डीह, अनूप सिंह अध्यक्ष हरचंदपुर, हरिशरण मौर्य अध्यक्ष ऊँचाहार, आशुतोष मौर्य, संजय सिंह अध्यक्ष डलमऊ, अनुराग प्रताप सिंह, शशि देवी, प्रतिमा सिंह, हेमन्त कुमार सिंह, पंकज सिंह, अवनीश सिंह अध्यक्ष सताव, जयकरन जिला मीडिया प्रभारी, राजेश मौर्या जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश प्रताप सिंह अध्यक्ष गौरा, योगेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अवधेश कुमार, जय विजय शंकर जिला उपाध्यक्ष, अमित बाजपेई महामंत्री खीरों, संदीप सिंह जिला मंत्री, प्रदीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, बृजेन्द्र कुमार अध्यक्ष अमावां, संजय दीक्षित महामंत्री ऊँचाहार, लाखन सिंह, रामउजेर यादव जी, रंजीत पाल, दिनेश पाल, अजय प्रताप सिंह जी जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र संघ,जिला संरक्षक राजेश शुक्ला, अखिलेन्द्र सिंह, मोहित कुमार पटेल, अजय सिंह, अमित सिंह चौहान , कृष्ण कुमार, मुश्ताक अहमद आदि उपस्थित रहे।