रायबरेली-मेघावियों को मेडल देकर बढ़ाया हौसला , बुलंदी छूने के लिए दी शुभकामनाएं

रायबरेली-मेघावियों को मेडल देकर बढ़ाया हौसला , बुलंदी छूने के लिए दी शुभकामनाएं

-:विज्ञापन:-


     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन किया है।यही नहीं उन्हें बुलंदियों को स्पर्श करने के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
    क्षेत्र के पंडित जगदीश प्रसाद स्मारक विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शांति नगर लक्ष्मीगंज में मेधावी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12 की मेधावी प्रांशी शुक्ला, अल्पना अग्रहरि, सिया शुक्ला, सत्यम मौर्य, तान्या सिंह, हाई स्कूल में प्रशांत शुक्ला ,अजीत वर्मा, काजल निर्मल, खतीजा , मन्नू शुक्ला, महिमा शुक्ला, शिवम मौर्य कक्षा 9 में खुशी तिवारी, लक्ष्मी मौर्य, सचिन , संतोष कक्षा 8 में रोहिणी,आकाश पटेल, कक्षा 7 में आयुषी सिंह, शिवानी शुक्ला, आदर्श मौर्य, प्रतिज्ञा शुक्ला, कक्षा 6 में अभिनव शुक्ला, साक्षी पाल, आर्यन पटेल,प्राइमरी में यश यादव, जिगर, यश शुक्ल ,ऋतिक, माही सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रबंधक बिंदेश्वरी तिवारी, टी एन मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी  वीरसेन यादव, रमेश उपाध्याय, अंजली मौर्य, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।