रायबरेली-सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

रायबरेली-सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्दी खेड़ा गांव के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला रोशनी पत्नी मानसराम उम्र 30 वर्ष निवासी बल्दीखेड़ा, जोकि शुक्रवार की शाम तकरीबन 5:00 बजे के आसपास सड़क पार कर रही थी, तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद कार चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।