रायबरेली दौरे पर आज आएंगे राहुल गांधी, दो दिवसीय दौरे में विकास कार्यों की लेंगे जानकारी

रायबरेली दौरे पर आज आएंगे राहुल गांधी, दो दिवसीय दौरे में विकास कार्यों की लेंगे जानकारी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052357765

रायबरेली- नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दौरे के पहले दिन राहुल गांधी सर्राफा व्यवसायियों के साथ प्रभु टाउन में बैठक करेंगे। इसके बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल गांधी का रात्रि विश्राम भी भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रस्तावित है।
दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही करोड़ों रुपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और उनकी जमीनी हकीकत भी परखेंगे। अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति, प्रगति और उनके लाभ से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। सांसद के दौरे में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति यानी दिशा की बैठक भी अहम रहेगी।
दिशा की बैठक में राहुल गांधी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। विभिन्न विभागों की योजनाओं, निर्माण कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के जरिए विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों से जवाब भी मांगा जा सकता है।
दौरे के सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद राहुल गांधी दिशा की बैठक के पश्चात दिल्ली के लिए रवाना होंगे।