रायबरेली-कारगिल शहीद राजेंद्र यादव के नाम पर चौराहे के नामकरण की मांग, राहुल गांधी से मिले अखिलेश माही
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए रायबरेली जनपद के वीर सपूत स्व. राजेंद्र यादव के सम्मान में शहर के किसी प्रमुख चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किए जाने और वहां शहीद की भव्य प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग की।
अखिलेश माही ने राहुल गांधी को इस संबंध में एक निवेदन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि रायबरेली की धरती के वीर सपूत स्व. राजेंद्र यादव ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसे वीर शहीद की स्मृति को आने वाली पीढ़ियों तक जीवंत रखने के लिए शहर में उनके नाम पर चौराहे का नामकरण और प्रतिमा स्थापित किया जाना गौरव की बात होगी।
बताया गया कि राहुल गांधी ने अखिलेश माही द्वारा दिए गए निवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ा और शहीद राजेंद्र यादव के बलिदान के सम्मान में मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया। अखिलेश माही के अनुसार, राहुल गांधी ने जल्द ही शहीद राजेंद्र यादव के नाम पर किसी चौराहे का नामकरण कराने तथा वहां भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया है।
अखिलेश माही ने कहा कि कारगिल युद्ध के अमर शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। रायबरेली के वीर सपूत स्व. राजेंद्र यादव को शहर में सम्मानजनक स्थान मिलना उनके परिवार और पूरे जनपद के लिए गर्व की बात होगी।

rexpress 