चलो अब मेरे सामने संबंध बनाओ', 70 साल की बुढ़िया ने दो लड़कों से कहा, फिर जो हुआ .चली गई जान

चलो अब मेरे सामने संबंध बनाओ', 70 साल की बुढ़िया ने दो लड़कों से कहा, फिर जो हुआ .चली गई जान

-:विज्ञापन:-

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में समलैंगिक सेक्स देखने की इच्छा ने एक 70 साल की मां और 45 साल के बेटे की जान ले ली। दरअसल, पुलिस ने 19 साल के दो लड़को को गिरफ्तार किया है।

दोनों पर आरोप है कि इन्होंने एक मां-बेटे का कत्ल किया है।

मामला नवी मुंबई के कामोठे इलाके का है। मृतक मां-बेटे नवी मुंबई के कामोठे इलाके में ड्रीम्स अपार्टमेंट में रहते थे। इनकी हत्या करने वाले आरोपियों के नाम शुभम महेंद्र नारायणी (19) और संज्योत मंगेश दोडके (19) हैं। पुलिस ने बताया गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पहले तो हमें कई कहानियां सुनाईं। लेकिन बाद में उन्होंने ऐसी कहानी सुनाई कि सुनकर हम भी हैरान रह गए।

बुढ़िया बोली मेरे सामने संबंध बनाओ

आरोपियों ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को जितेंद्र ने दोनों को अपने घर पार्टी के लिए बुलाया था। पार्टी के दौरान जितेंद्र और उसकी मां ने हमारे ऊपर समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसे लेकर हमारा उनसे विवाद हुआ और बात मारपीट तक बढ़ गई। आरोपी शुभम ने बताया कि इस दौरान उसने जितेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद संज्योत मंगेश ने गीता जग्गी का गला रेत दिया। हत्या के बाद दोनों ने घर से कीमती सामान चुराया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान की और उल्वे इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सबूत मिटाने के लिए गैस लीक की

मृतक गीता और जितेंद्र के शव उनके घर में मिले, जहां एलपीजी गैस लीकेज भी हुई थी। पुलिस ने बताया कि हत्या के सबूत मिटाने के लिए यह लीक की गई थी। मामले में हत्या और चोरी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।