रायबरेली-समाधान दिवस में आई 26 अर्जियां , निपटाई गई केवल चार

रायबरेली-समाधान दिवस में आई 26 अर्जियां , निपटाई गई केवल चार
रायबरेली-समाधान दिवस में आई 26 अर्जियां , निपटाई गई केवल चार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 26 शिकायती पत्र आये जिसमें 4 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।
एसडीएम सिदार्थ चौधरी ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।
खरौआ कुंआ निवासी विशाल कुमार ने धमधमा निवासी व्यक्ति पर पैसा वापस न करने की शिकायत की,गोकना निवासी सुशीला देवी ने बन्द पड़े नल के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की,सेमरी रनापुर निवासी हुस्ना बेगम ने जमीन पर निर्माण किये जाने में पड़ोसी पर अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की,पूरे बाबा इटौरा बुजुर्ग निवासी रोहित कुमार ने गाँव की ही महिला पर अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की,पूरे कुमेदान निवासी हरिनारायण, रमाकांत, रामसुंदर ने गंगा एक्सप्रेस वे के तहत अधिग्रहीत भूमि के मुवावजा न मिलने की शिकायत की।
इस मौके पर तहसीलदार दीपिका सिंह, बीडीओ कामरान नेमानी आदि लोग मौजूद रहे।