शादी करूंगी तो सिर्फ उसी से., बी-फार्मा के नाबालिग छात्र से शादी करने की जिद पर अड़ी 30 साल की युवती

शादी करूंगी तो सिर्फ उसी से., बी-फार्मा के नाबालिग छात्र से शादी करने की जिद पर अड़ी 30 साल की युवती

-:विज्ञापन:-

हसनपुर क्षेत्र के रहने वाला एक 17 साल का किशोर गजरौला में किराए का कमरा लेकर एक कॉलेज में बी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है। 

लगभग छह महीने पहले उसका संपर्क बदायूं क्षेत्र की रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती से गलत कॉल लगने के दौरान हो गया था।

बातचीत के बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया और मिलने-मिलाने का दौर भी शुरू हो गया। अब युवती ने जब नाबालिग से शादी करने पर जोर दिया तो वह मुकर गया। मामला बुधवार दोपहर थाने पहुंच गया।

युवती ने गलत हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। मामले की तहरीर थाने में दे दी है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी