Raibareli-सरेनी चौराहे पर फूंका गया स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला*

Raibareli-सरेनी चौराहे पर फूंका गया स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*भाजपा मंड़ल अध्यक्ष के नेतृत्व में आक्रोशित जनों ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला*

*आक्रोशितजनों ने की स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी की मांग*

*स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरितमानस मानस के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की है,यह बर्दाश्त नहीं होगा : रामू सिंह*


सरेनी-रायबरेली-मंगलवार को सरेनी चौराहे पर भाजपा मंड़ल अध्यक्ष रामू सिंह के नेतृत्व में आक्रोशित जनों ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका!उनका कहना है कि मौर्य ने श्रीरामचरितमानस मानस के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की है,यह बर्दाश्त नहीं होगा!इस दौरान सभी ने स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी की मांग की!सरेनी चौराहे पर काफी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए!समाज के लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर नाराजगी जताई!इस दौरान उन्होंने मौर्य का पुतला भी फूंका!समाज के लोगों का कहना है कि लगातार हिंदू धर्म को टारगेट करना,आखिर ये कब तक चलेगा!भाजपा मंडल अध्यक्ष रामू सिंह ने कहा कि कब तक हिंदू समाज अपने ग्रंथों व अपने भगवान जी के खिलाफ अभद्र टिप्पनियां सुनता रहेगा!बिहार के शिक्षा मंत्री के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का ऐसी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना,ऐसे लोगों की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है!जिसे हिंदू समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा!इस मौके पर अजय तिवारी,राकेश त्रिवेदी,रमा शंकर मिश्रा,शिवराज सिंह,रत्नेश सिंह,वैभव सिंह,चंद्रेश सिंह,पप्पू सिंह,मंटू सिंह,अंतिम सिंह,राहुल सिंह,अंशु सिंह,सुशील सिंह प्रधान रमईपुर कलां,अंशू गुप्ता,डॉ० ओमप्रकाश सिंह,रिंकू सिंह,देवीबक्श आदि लोग मौजूद रहे!